EWS प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु ब्राह्मण समाज ने दिया ज्ञापन

 

घोड़ाडोंगरी -केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर सवर्ण विद्यार्थियों की शिक्षा और शासकीय सेवा में 10% आरक्षण दिया गया है किंतु E.W.S.प्रमाणपत्र बनाने की कठिन प्रक्रिया के कारण ब्राह्मण परिवारों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है ब्राह्मण समाज द्वारा पूरे प्रदेश भर में E.W.S प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया को सरल करने हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है इसी तारतम्य में आज सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा तहसील कार्यालय में तहसीलदार महोदया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी गई।

ज्ञापन सौपते समय प्रमुख रूप से पं. विजय शर्मा पं.संतोष पाराशर पं.केशव जामठे पं. सुनील शर्मा पं. मदन दुबे पं. संजय शर्मा पं.प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी पं. समीर पाठक पं. आभाष मिश्रा पं. प्रवीण शर्मा पं. दुर्गेश सारस्वत पं. अशोक कपले पं. शिवकुमार तिवारी पं. खेमगिरि गोस्वामी पं. दीपक शुक्ला पं. आलोक दुबे सहित बढ़ी संख्या में ब्राह्मण समुदाय उपस्थित हुआ
अंत मे ब्राह्मण समाज का आभार पं. प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी ने किया।

Comments are closed.