कंपनी प्रबंधन गहरी नींद में —– सैकडों युवा अभियंता कर रहे हैं नये आशियाने की तलाश। O3 स्टार को विलोपित की जाये। सारनी — ऊर्जा विभाग के अंतर्गत मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में कार्यरत सैंकड़ो युवा अभियंताओं द्वारा वर्तमान में कंपनी से मोहभंग होने के फलस्वरुप बेहतर विकल्प की तलाश में अन्य कंपनियों में जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। कल दिनांक 15 जून को एन.टी. पी. सी की परीक्षा में सम्मिलित होने सैकड़ो अभियंता दिल्ली पहुंच गए है, और प्रबंधन गहरी नींद में सोया हुआ है। उल्लेखनीय है की इस संबंध में खबर प्रकाशित कर प्रबंधन को आगाह किया था कि यदि युवा अभियंताओं को
द्वेषपूर्ण तरीके से लागू की गई O3 स्टार को पे मैट्रिक से विलोपित नहीं किया तो बड़ी संख्या में युवा अभियंता कंपनी छोड़ कर अन्य कंपनियों में चले जाएंगे , परन्तु लगता है प्रबंधन इस और बिल्कुल ध्यान देने के मूड में नहीं है। अभी हाल ही में दिनांक 05 जून को प्रबंधन ने संयुक्त निदेशक ( वित्त) कैडर के अधिकारियों को O3 स्टार वेतनमान में फिक्सेशन किया जो की ₹80,200 से शुरू होता है वही बोर्ड कैडर के संयुक्त निदेशक ( वित्त) को ₹ 120,200 के प्रारंभिक वेतन में फिक्सेशन किया
जो की बेहद अन्यायपूर्ण है।इसी से शुब्ध हो कर युवा अभियंता एन टी पी सी की परीक्षा में सम्मिलित होने बड़ी संख्या में गए है। खंडवा , बिरसिंहपुर और सारनी के विद्युत ग्रहों में यह स्थिति है कि यदि ईकाई में की तकनीकी खराबी आ जाए तो संधारण के लिए अभियंता नहीं मिलेंगे , क्योंकि अधिकांश डिविजन खाली है। कंपनी हित में प्रबंधन को अपनी पालिसी में बदलाव करने की आवश्यक है।
Comments are closed.