*
भोपाल। शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सम्मानजनक प्लेसमेंट दिलाने,अन्य पिछड़ा वर्ग,अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अजा,अजजा, तथा अल्पसंख्यक वर्ग को समतामूलक सम्मान दिलाने,किसानों को नवक्रांति से जोड़ने तथा राजघरानों तथा सामंतों के वंशजों की मनमानी पर रोक लगाने हेतु गत दो वर्ष से संचालित सम्यक अभियान के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ पूर्व मंत्री,पूर्व सांसद राजमणि पटेल,पूर्व मंत्री पीसी शर्मा,तथा पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सम्यक अभियान के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्यक मित्रों को संबोधित करते हुए अतिथित्रय ने गुरुदेव के नाम से प्रसिद्ध सम्यक अभियान प्रमुख भास्कराव रोकड़े के कार्यों पर प्रकाश डाला। शुभारंभ समारोह में सम्यक अभियान के मुख्य समन्वयक शैलेंद्र श्रीवास्तव,सम्यक अभियान के सचिव हेमराज संकुले,सम्यक अभियान के प्रांत समन्वयक योगेंद्रसिंह तोमर,प्रांत समन्वयक रघुवंश प्रसाद पांडेय अभियान के आदिवासी प्रकोष्ठ के
प्रदेश अध्यक्ष व्यंकट राम गौंड,अभियान के इबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष वर्मा,अभियान के अजा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रोहिणी प्रसाद साकेत सहित गणमान्य नागरिक व बुद्धिजीवी वर्ग के लोग,सुमेध वाघमारे,दीपाली सोनवने, संतोष योगी,अशोक प्रियदर्शी, जी एस कोगे,सहित पत्रकार उपस्थित रहे।







