चिचोली नगर मंडल से 5962 वोटों से भाजपा ने बनाई बढ़त* *नगर मंडल में 5962 वोटों से भाजपा के डीडी उईके ने बनाई बढ़त*

*चिचोली नगर मंडल से 5962 वोटों से भाजपा ने बनाई बढ़त*

*नगर मंडल में 5962 वोटों से भाजपा के डीडी उईके ने बनाई बढ़त*

*चिचोली नगर मंडल के अध्यक्ष नितेश आवलेकर ने जताया आभार,,,*
****************************************
*चिचोली*:-लोकसभा के चुनावी समर में सासंदी का चुनाव लड़कर सासंद बनने की चाह में उतरे राजनैतिक दलो के प्रत्याशियों ने भीषण गर्मी में अपने-अपने दलों के कार्यकर्ताओं के साथ बूथ-बूथ जाकर, नुक्कड़ सभाऐ,जनसभाऐ एवं चौपाल बैठके करके मतदाताओं से जनसंपर्क कर खूब पसीना बहाया जिसका परिणाम विगत दिनों मंगलवार 4 जून को जिला मुख्यालय पर हुई मतगणना में ईव्हीएम की कंर्टोल युनीट से बाहर निकल कर आया,जिसमें बैतूल लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-29 से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास डीडी उईके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को तकरीबन तीन लाख अस्सी हज़ार मतों से हराकर दुसरी बार रिकार्ड जीत हासिल की हैं,भाजपा प्रत्याशी के रूप में दुर्गादास डीडी उईके ने बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र से लगातार दुसरी बार रिकार्ड जीत दर्ज कराने में बैतूल ज़िले के संगठनात्मक मंडल-चिचोली नगर की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहीं हैं चिचोली नगर मंडल के 43 बूथों से भाजपा कों 5962 मतों की निर्णायक बढ़त मिली हैं।

*नगर मंडल के 43 बूथों पर भाजपा को मिली 5962 की बढ़त*

लोकसभा चुनावों के परिणामों में भाजपा के संगठनात्मक मंडल,नगर मंडल चिचोली के 43 बूथों पर जहां एक ओर भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास डीडी उईके को 14592 वोट मिले वहीं दुसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम को 8630 वोट मिले हैं यहां पर भाजपा प्रत्याशी को 5962 मतों की लीड़ मिली है। जिसमे शक्ती केन्द्र प्रमुख कान्ती यादव, अमन कुशवाहा, बाली मालवीय, मुकेश मालवीय, दिलीप यादव कृष्णा सोनी शान्तीवन गोस्वामी मनीष सोनी के सफल नेतृत्व मे शक्ति केन्द्र चिचोली 1 से 1156 वोट शक्ति केन्द्र चिचोली 2 से 1174 वोट शक्ति केन्द्र चान्द बेहड़ा से 1042 वोट जोगली शक्ति केन्द्र से 957 वोट बोरी शक्ती केन्द्र से 937 वोट मलाजपुर शक्ति केन्द्र 410 वोट निवारी शक्ति केन्द्र 200 वोट दूधिया शक्ति केन्द्र 86 वोटो से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दुर्गादास उइके 5962 वोटो से बढ़त बनाकर चिचोली नगर मण्डल अध्यक्ष नितेश आवलकर महामंत्री अमन सिह कुशवाहा के नेतृत्व मे परचम लहराया।

 

नीतेश आवलकर मण्डल अध्यक्ष चिचोली नगर
– भाजपा के चिचोली नगर मंडल से भाजपा को एक निर्णायक बढ़त मिली हैं इसके लिए भाजपा नगर मंडल चिचोली के उर्जावान मंडल अध्यक्ष नीतेश आवलेकर ने क्षेत्र के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला घोड़ाडोगरी विधायक गंगा सज्जन सिह उइके लोकसभा प्रभारी भरत सिह राजपूत संयोजक अलकेश आर्य भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिह कुशवाहा, सतोष मालविय मण्डल प्रभारी रंजीत सिह जिला कोषाध्यक्ष कान्ती यादव नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा रितेश मालविय उपाध्यक्ष वर्षा संजय आवेलकर जिला उपाध्यक्ष शंकर चढ़ोकर के मार्गदर्शन मे सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं,बूथों के अध्यक्षों,पार्टी संगठन के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ पदाधिकारियों एवं पार्टी विचारधारा से जुड़े सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

रंजीत सिह मण्डल प्रभारी चिचाली

चिचोली नगर मण्डल के मण्डल अध्यक्ष नितेश आवलेकर के नेतृत्व मे भारतीय जनता पाटी के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारी बुथ अध्यक्ष पार्षद गणो के सहयोग से चिचोली नगर मण्डल 5962 वोटो से बढ़त मिली इसके लिये सभी लोगो का आभार

Comments are closed.