सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
घोड़ाडोंगरी । लगातार तापमान में बढ़ोतरी व अनियंत्रित मौसम घटते पेड़ पौधों का परिणाम है । ऐसी स्थिति में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्राचार्य श्री विवेक तिवारी एवं शिक्षकों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है ।सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया सर्वप्रथम सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य कक्ष में इको क्लब की बैठक आयोजित की गई । जिसमें दिनांक 05 जून 2024 से 12 जून 2024 तक आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई ।
जिसमें शाला परिसर के गार्डन का रख रखाव, औषधि पौधों की जानकारी, वृक्षारोपण, अध्यापन कक्षाओ में डस्टबिन व्यवस्था , शाला परिसर को पॉलिथीन मुक्त बनाना । पॉलिथीन के स्थान पर कागज की लिफाफे कागज के बेग का इस्तेमाल करना, कचरे का उचित निपटान करना । विद्यार्थियों द्वारा गांव में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण पॉलिथीन मुक्त आदि संवेदनशील विषयों पर जागरूकता अभियान चलाना
इसी क्रम में दिनांक 5 जून को शाला प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया जिसमें नीम एवं पीपल के पेड़ लगाए गए दिनांक 6 जून 2024 को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा शाला परिसर में स्थित बगीचे की देखभाल एवं साफ सफाई की गई एवं पेड़ पौधों में निरंतर पानी दिया जा रहा हे । प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने बताया कि आगे भी पेपर से लिफाफे बनाना एवं बैग बनाने की ट्रेनिंग दी जावेगी। विद्यालय परिवार द्वारा स्वच्छता का संदेश देने जल संरक्षण आदि पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और लोगो को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जायेगा ।

Comments are closed.