प्राचीन तालाब के शिव मंदिर मे स्वच्छता अभियान चलाया

प्रमोद सूर्यवंशी

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन अन्नधारिया एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं अन्य सामाजिक धार्मिक संगठनों के साथ मिलकर प्राचीन तालाब के शिव मंदिर मे स्वच्छता अभियान चलाया गया । ग्राम पंचायत अन्नधारिया के परिसर में आगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 ,2 व 3 में भी पौधारोपण किया गया । सभी ने उत्साह के साथ भाग लेकर , ग्राम को स्वच्छ व सुंदर रखने का भी संकल्प लिया गया ।

स्वच्छताअभियानमें मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला समिति सदस्य नरेंद्र प्रसाद सोनी ,संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र गढ़ेकर ,परामर्शदाता घनीराम गढेकर ,अखिलेश झाड़े , प्रवीण झाडे , आंगनवाडी कार्यकर्ता अनिता बोरखड़े , शशिकला मन्नासे , शोभा पाटिल , सहायिका सोनम इंगले , कलावती डढोरे , पुष्पा चौरे , प्रमोद सोनारे सहित बच्चे उपस्थित रहे ।

Comments are closed.