*पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन* शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में आज दिनांक 5 जून को राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई के तत्वावधान में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवी सिंह सिसोदिया ने पर्यावरण के संरक्षण के विभिन्न पहलुओं को बताया अगले वक्त के रूप में डॉ. साहेबराव झरबडे ने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करके
हम अपना जीवन खुशहाल बना सकते हैं प्रो. हेमंत कुमार निरापुरे ने पर्यावरण जागरूकता के विषय में जानकारी देते हुए प्रत्येक छात्र से एक पौधा लगाने की अपील की। राष्ट्रीय सेवा योजना पुरुष इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.राकेश सिसोदिया ने छात्रों को अपने जन्म दिवस पर एक पौधा लगाने एवं उसको संरक्षित करने की अपील की विज्ञान विषय से डॉ.अजय कुमार चौबे ने कहा कि केवल वृक्ष लगाकर ही हम पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित नहीं कर सकते हम कार्बन डाइऑक्साइड की
उत्पादकता को घटाकर भी पर्यावरण संरक्षण में सहयोग कर सकते हैं साथ ही प्रो. भूपेंद्र पाटनकर ने भी पर्यावरण के विषय में छात्रों से उनके संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाने की अपील की इस कार्यक्रम का संचालन महिला राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ यासमीन जिया ने
किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ.अजाब खातरकर करने व्यक्त किया इस कार्यक्रम में डॉ. दामोदर झारे, श्री मोहित भोपते, श्रीमती शोभा मगरदे सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Comments are closed.