यूनाइटेड फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष आज सारनी में

यूनाइटेड फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष आज सारनी में। सारनी —यूनाइटेड फोरम फार पावर एम्पलाइज एन्ड इंजीनियर्स के प्रांतीय अध्यक्ष व्ही.के.एस.परिहार भोपाल से सारनी शनिवार एक जून को आ रहे हैं। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह के अपर रेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें मंडल केडर, कंपनी केडर , पेंशनर्स और सभी विभाग के अधिकारी ,कर्मचारीयों के साथ

विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। जिससे आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा सके। यूनाइटेड फोरम उत्पादन क्षेत्र सारनी के प्रचार सचिव अंबादास सूने ने बताया कि 25 अप्रैल को फोरम ने 17 सूत्रीय एक ज्ञापन ऊर्जा विभाग को सौंपा है। सभी सेवानिवृत्त पेंशनर्स, कंपनी केडर, मंडल केडर के अपेक्षित सदस्य उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाए।

Comments are closed.