हितेश चौकीकर बने तहसील अध्यक्ष

 

बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के अध्यक्ष बन सन्गठन में करेंगे ऊर्जा का संचार

घोड़ाडोंगरी -नगर के सक्रिय समाज सेवी युवाओं में लोकप्रिय हितेश चौकीकर उर्फ चौका ,बुद्धिस्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के तहसील अध्यक्ष नियुक्त किये गए है हितेश की नियुक्ति जिला अध्यक्ष डीएच मासोदकर द्वारा की गई है हितेश की नियुक्ति पर घोड़ाडोंगरी में युवाओं में ऊर्जा का संचार हुआ है ज्ञात हो हितेश लगातार घोड़ाडोंगरी में धार्मिक ,सामाजिक जैसे कार्यक्रम में खासे सक्रिय रहते है हितेश अपनी सक्रियता एवम कार्यप्रणाली से युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय है हितेश की नियुक्ति से घोड़ाडोंगरी तहसील में बुद्धिस्ट सन्गठन खासा विस्तार करेगा
श्री चौकीकर की नियुक्ति पर उन्होंने कहा कि में समाज मे लगातार सक्रिय हु और निरन्तर समाज की एकता और समाज के हित के लिए सक्रिय रहता हूं

मेरी नियुक्ति से में समाज को और ज्यादा सँगठित कर समाज के शिक्षा और अन्य गतिविधियों को मजबुती प्रदान करूंगा श्री चौकीकर की नियुक्ति पर घोड़ाडोंगरी के प्रीतिवर्धन चतुर्वेदी, दीपक उइके, समीर पाठक,हरिकेश ढाकरे ,विकास सोनी ,आभाष मिश्रा, आशीष वागद्रे ,राहुल देशमुख, सुरेन्द चौहान ,विकास बत्रा,आदि मने बधाई देकर शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही इस अवसर पर उनका स्वागत किया

Comments are closed.