घोड़ाडोंगरी नगर की मुख्य सड़क पर आज दोपहर 3 बजे के करीब हंगामा मचा हुआ था। सतपुड़ा मैदान के पास एक युवती के परिजन ने दो लोगों को पकड़ रखा था और बालिका को ले जाकर बेचने का आरोप लगा रहे थे। युवती के परिजनों का कहना था कि मामला शाहपुर थाने में दर्ज है।
यह लोग युवती को बहला फुसलाकर ले जा रहे हैं और बेच देंगे यह पहले भी लेकर गए थे और एक ऐसे व्यक्ति को सौंप दिया था जिसकी पहले से ही दो पत्नी है और अब यह युवती की टीसी निकलवाने आए थे युवती के परिजन सभी को शाहपुर थाने लेकर चले गए
Comments are closed.