अखिल विश्व गायत्री परिवार की तहसील समन्वय समिति का पुनर्गठन हुआ

गायत्री चेतना केंद्र रानीपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार की तहसील समन्वय समिति का पुनर्गठन उपजॉन प्रभारी श्री दीपचंद मालवी एवं जिला समन्वयक डॉक्टर कैलाश वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ जिसमें डॉ मनोज पाटणकर कोतहसील समन्वयक का दायित्व सोपा गया एवं गायत्री चेतना केंद्र रानीपुर के ट्रस्टी श्री सुनील कुमार वर्मा को तहसील सह समन्वयक का दायित्व सोपा गया और मधु यादव को सह समन्वयक का दायित्व सोपा गया

डॉक्टर कैलाश वर्मा ने समिति के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि सन 2026 में अखंड दीप एवं माता जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर आने वाले आने वाले सभी कार्यक्रमों को पूर्ण निष्ठा के साथ संपन्न कराए और अपने क्षेत्र को आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ाएं इस अवसर पर नव नियुक्त समिति को उन्होंने मंगल कामनाएं दी

Comments are closed.