*मां एक जौहरी की तरह अपने बच्चो का जीवन सवारती है – ब्रह्माकुमारीज
*
बैतूल 12/05/24 – ब्रह्माकुमारीज के भाग्यविधाता भवन बैतूल में बाल व्यक्तित्व विकास शिविर *राजयोगी किड्स समर कैंप 2024* का शुभारंभ हुआ। मदर्स डे पर आयोजित इस छः दिवसीय समर कैंप के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज बैतूल की संचालिका ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी जी,ब्रह्माकुमारी सुनीता दीदी जी, गुजरात वापी से पधारी मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी सोनम बहन जी, ब्रह्माकुमारी मालती बहन जी, मानसरोवर अकादमी बैतूल की संचालिका बहन पुष्पलता साबले, वरिष्ठ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ कृष्णा मौसिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मदर्स डे के उपलक्ष में सभी को संबोधित करते हुए ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कहा कि जैसे जौहरी सोने को तराशकर सुंदर आभूषण बनाता है वैसे ही मां भी अपने बच्चे का जीवन चरित्र बनती है। वह सभी की प्रथम गुरु कहलाती है। वही सारणी से पधारी सुनीता दीदी ने कहां की माता ही इस सृष्टि की जननी भी है तो उधर करने वाली भी है वह अपने बच्चों को जन्म तो देती ही है लेकिन उनके श्रेष्ठ व्यक्तित्व के निर्माण की वह मुख्य धूरी है।
गुजरात वापी से पधारी ब्रह्माकुमारी सोनम दीदी ने समर कैंप के उपलक्ष में सम्मिलित सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समर कैंप बच्चों में बच्चों में श्रेष्ठ संस्कारों को फिर से जागृत कैसे करें इस लक्ष्य से रखा गया है अगर बच्चों में श्रेष्ठ संस्कार होंगे तो उनके पैरेंट्स और बच्चों के बीच के संबंध भी बहुत मधुर होंगे और बच्चे अपने आगामी जीवन में एक संतुलन के साथ में नित्य नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर पाएंगे।
बैतूल की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कृष्ण मौशिक ने बैतूल ब्रह्मकुमारी के संचालिका ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी एवं सुनीता दीदी को उनके द्वारा की सेवाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया तथा अपने अनुभव के आधार पर ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा मिल रही अलौकिक मातृत्व पालन की प्रशंसा भी की यह कहते हुए वह काफी भावुक भी हो गई थी।
मानसरोवर स्कूल की संचालिका पुष्प लता साबले ने ब्रह्माकुमारीज के कार्यों को सराहा और आयोजित समर कैंप के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम के अंत में सभी को ईश्वरीय प्रसाद और सौगात प्रदान की गई। इस अवसर पर कई मातृशक्ति बहनों का सम्मान भी किया गया।
Comments are closed.