दिन में श्रीमद्भागवत रात्रि में हो रही शिव कथा

दिन में श्री मद्भागवत रात्रि में हो रही शिव कथा :-
घोड़ाडोंगरी नगर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आज द्वितीय दिवस पर रात्रि में शिव कथा का आयोजन भी किया जा रहा है कथा का आयोजन स्वर्गीय गणेश चौरे की स्मृति में उनके परिवार जनों के द्वारा किया जा रहा है जिसमें पचमढ़ी से आए वक्ता पंडित राजुल पांडे के मुखाग्रबिंद से श्रीमद् भागवत कथा दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक की जाएगी कथा पंडाल में प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से 11:00 तक श्री शिव रुद्राभिषेक का कार्यक्रम किया जाएगा जो पांच दिवस तक निरंतर

होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन का शुभारंभ 8 मई बुधवार से प्रारंभ हुआ है जिसका समापन 14 मई दिन मंगलवार को किया जाएगा श्रीमद् भागवत कथा के साथ रात्रि में 9:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक शिव कथा का श्रवण भी होगा आज इस शिव कथा आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ पुरुष वर्ग भी शामिल हुआ कथा में पंडित जी ने बताया कि किस तरह शिव पार्वती के विवाह का प्रसंग सभी को आनंदित करता है और

ओगद्दानी शिव शंकर किस तरह अपने भक्तों का उद्धार करते हैं पंडित राजुल पांडे ने कथा में बताया की कथा प्रवचन करने से जितना पुण्य लाभ अर्जित होता है उससे कहीं अधिक कथा श्रवण करने का पुण्यलाल मिलता है अपनी कथा श्रवण करने वाले के परिवार जनों को भी इस कथा का लाभ अवश्य रूप से मिलता है

Comments are closed.