प्रथम मतदाता का हुआ फूल माला से सम्मान

लोकसभा चुनाव में मतदान करने को लेकर घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं में खाता उत्साह देखने को मिल रहा है ।कई मतदाता सुबह से ही मतदान केंद्र पर पहुंच गए और सबसे पहले मतदान करना है ऐसी भावना रखकर मतदान केंद्र पर पहुंचे ।

यहां के बालक माध्यमिक शाला भवन में प्रवीणा हेमंत गीत ने सबसे पहले मतदान किया । जिनका स्वागत भी हुआ । सबसे पहले मतदान करने की खुशी भी उनके चेहरे पर देखी गई। दोनों पति-पत्नी प्रवीणा और हेमंत सबसे पहले मतदान करने पहुंचे और पहले मतदान करके काफी खुश हुये ,नजर आए

घोड़ाडोंगरी विधानसभा में हुए मतदान को लेकर मिली जानकारी के अनुसार सुबह 7:00 से 9:00 के बीच घोड़ाडोंगरी में 17.57% के लगभग मतदान हुआ और लगभग 46000 मतदाताओं ने मतदान किया। घोड़ा डोंगरी नगर में भी नगर परिषद द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई तरह के अभियान चलाए गए मतदान केदो पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अनेक तरह की प्रतियोगिताएं और आयोजन किए गए जिससे मतदाताओं को जागरूक किया गया जिसका असर आज लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान में देखने को मिला लोग खुद अपने घर से मतदान करने के लिए निकले और लोकसभा चुनाव के इस महापर्व में अपनी भागीदारी की।

Comments are closed.