मतदाताओं के स्वागत के लिए आकर्षक रूप से सज गया मतदान केंद्र
लोकतंत्र के इस महापर्व की स्मृतियां को स्थाई बनाने के लिए तैयार है आकर्षक सेल्फी प्वाइंट*
*लोकतंत्र के महापर्व के तहत 7 मई को बैतूल हरदा लोकसभा क्षेत्र के सांसद चयन के लिए मतदान होने जा रहा है . इसके लिए मतदाताओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से नगर के उत्कृष्ट महाविद्यालय के मतदान केंद्र को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. इसके अलावा मतदाताओं के स्वागत और गर्मी से राहत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है . मतदान केंद्र की खूबसूरती एवं मतदाताओं के स्वागत के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं को देखकर मतदाताओं में मतदान के प्रति अभूतपूर्व उत्साह दिखाई दे रहा है.*
*5 मई रविवार को उत्कृष्ट महाविद्यालय के दो मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के मद्देनजर बेहतर व्यवस्थाएं बनाई गई. इसके अलावा लोकतंत्र के इस महापर्व की स्मृतियों को मतदाताओं के लिए चिरस्थाई बनाने के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी तैयार किया गया है. उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य जेएस तोमर अपने स्कूल के इस मतदान केंद्र को मतदाताओं के लिए बेहतर से बेहतर बनाने और उन्हे आकर्षित करने के लिए अपनी टीम के साथ दिन भर जुटे रहे. इस कार्य मे जन अभियान परिषद द्वारा संचालित एमएसडब्ल्यू और बीएसडब्ल्यू कोर्स के छात्र-छात्राओं ने भी मतदान केंद्र पर साज साज सज्जा में विशेष सहयोग किया.*
*श्री तोमर ने बताया कि निर्वाचन आयोग के स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से यह सभी प्रयास किया जा रहे हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस मतदान केंद्र पर निश्चित रूप से मतदान का प्रतिशत बढ़ेगा.*
Comments are closed.