उत्साह एवं उमंग के साथ छात्र ले रहे हैं समर कैंप में भाग

घोड़ाडोंगरी ।सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने बताया कि आज समर कैंप का सातवां दिन था । समर कैंप में प्रथम दिवस से ही 225 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ था जिसमें से आज 196 विद्यार्थी उपस्थित रहे ।समर कैंप में बच्चों के साथ-साथ

पालकों में भी अति उत्साह रहा है इस समर कैंप की विशेषता यह है कि कुछ प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थी भी उपस्थित हो रहे है । इस कैंप में डांस, फिजिकल फिटनेस, पेंटिंग, कंप्यूटर, क्ले आर्ट के स्रोत शिक्षकों को आमंत्रित किया गया है जो बच्चों को प्रतिदिन प्रशिक्षित कर रहे हैं समर कैंप में प्रतिदिन सभी बच्चों एवं शिक्षकों को 40 मिनट फिजिकल फिटनेस में भाग लेना अनिवार्य है इसके पश्चात एक घंटा विभिन्न विधाओं में क्लास लगाई जा रही है ।

समर कैंप में प्रातः काल प्रतिदिन प्रार्थना एवं राष्ट्रगान के साथ-साथ कबीर दास जी के दोहे हनुमान चालीसा का पाठ भी सुनाया जा रहा है जिससे बच्चों में अच्छे संस्कारों एवं उत्तम विचारों का समावेश हो । समर कैंप के आख़िरी में प्रतिदिन गुड़ चना, मुरमुरे, अंकुरित आहार नींबू पानी, रसना आदि का भी वितरण किया जा रहा है । समर कैंप का समापन 5 मई को प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे के मध्य होगा जिसमें विद्यार्थीयो ने इन 9 दिवस में

विभिन्न विधाओं में भाग लेकर जो सीखा उन विधाओं का विद्यार्थी प्रदर्शन करेंगे जिसमें पालकों एवं गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है । गौरतलब हो कि सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में आयोजित समर कैंप में बच्चे अति उत्साह एवं उमंग के साथ सीख रहे हैं जिससे उनके मातापिता अत्यंत खुश हे।

Comments are closed.