चित्र स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

 

घोड़ाडोंगरी

लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत आज दिनांक 29.04.2024 को कार्यालय नगर परिषद् घोड़ाडोंगरी में स्विप प्लान के तहत मतदाता जागरूकता अभियान नगर परिषद एवं आंगनवाडी कार्यकर्ता के अर्थक प्रयासो से महिला मतदाता को जागरूक करने हेतु चित्र स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 10 प्रतियोगी ने भाग लेकर मतदाता जागरूकता के माध्यम से चित्र स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोशनी बिसोने, द्वितीय स्थान मनीषा अश्वारे और तृतीय स्थान दीपिका पाटले ने अर्जित

किया जिन्हे मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ऋषिकांत यादव घोड़ाडोंगरी द्वारा पुरूस्कृत किया गया। जिसमें नगर परिषद कर्मचारी शिवप्रकाश बिंझाड़े, महेश पाखरे, शिवदास सिरसाम, सागर झरबड़े, राजु तुमडाम, रूपा बारस्कर, मुस्कान पटवा, चंदा रेकवार, आंगनवाडी कार्यकर्ता कंचन पाण्डे, विमल रावल, व वार्ड वासी उपस्थित रहे।

Comments are closed.