सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में ग्रीष्मकालीन कैंप प्रारंभ

सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में ग्रीष्मकालीन कैंप प्रारंभ
(विषय विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा छात्रों को विभिन्न विधाओं में कर रहे हैं पारंगत)
लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान के लिए लोगों को कर रहे जागरूक ,दिलाई शपथ ।

घोड़ाडोंगरी । सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में दिनांक 27 अप्रैल से 6 मई 2024 तक आयोजित होने वाले समर कैंप का शुभारंभ हुआ ।कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती पूजन एवं सरस्वती वंदना की गई । मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड चिकित्सालय में पदस्थ महिला चिकित्सक डॉक्टर कविता कोरी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ऋषिकांत यादव उपस्थित रहे ।प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने बताया की समर कैंप में पेंटिंग, डांस ,कंप्यूटर आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले आर्ट में विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जा

रहा है ।इन विधाओं को सीखने के लिए विषय विशेषज्ञ बुलाए गए हैं जो बच्चों को समर कैंप में प्रशिक्षित करेंगे । इस कैंप में कक्षा पहली से कक्षा 12वीं तक के बच्चे सहभागिता कर रहे हैं । उपस्थित अतिथियों द्वारा इस कैंप को बच्चों के लिए बहुत उपयोगी बताया गया एवं पूरे मनोयोग से अपनी रुचि अनुसार अपनी ली गई विधा में उनकी बारीकियां को सीख कर अपने आप को उस विद्या का सर्वश्रेष्ट बनने का प्रयास करें ।समर कैंप

के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 में बैतूल हरदा संसदीय क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई गई एवं शाला परिसर में उपलब्ध सेल्फी पॉइंट पर उपस्थित मतदाताओं एवं विद्यार्थियों ने फोटो खिंचवाई ।विषय विशेषज्ञ के रूप में पेंटिंग में श्री दीपक शुक्ला ,डांस में श्री सोनू

ठाकुर, कंप्यूटर में श्रीमती वर्षा विश्वकर्मा ,आर्ट एंड क्राफ्ट में श्रीमती सरोज पटले एवं क्ले आर्ट में श्री ढोंढिया प्रजापति उपस्थित हो रहे है ।प्रथम दिवस विद्यार्थियों एवम पालको में अति उत्साह रहा ।

Comments are closed.