*सी.एम.राईज विद्यालय मे प्रवेश प्रारंभ प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 23 मार्च 2024*

गोवर्धन गुप्ता

शाहपुर।सी.एम.राईज विद्यालय में केजी1 से कक्षा 3 तक कक्षाओ में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं। प्राचार्य एसके जैन ने बताया कि
कक्षा केजी -1 (अरुण) में 25 सीट
के जी 2 उदय मैं एक सीट कक्षा 1 में 30 सीट कक्षा दूसरी में 12 सीट एवं कक्षा तीन में चार सीटों पर एडमिशन होना है। जिसमें दिनांक 16 मार्च से 23 मार्च 2024 तक एडमिशन के लिए फॉर्म भरे जा सकते हैं। प्रवेश हेतु बच्चों की आयु सीमा अलग-अलग कक्षाओं के लिए अलग-अलग निश्चित है। जिसमें के जी 1 के लिए 4 वर्ष के जी 2 के लिए 5 वर्ष एवं कक्षा एक के लिए न्यूनतम

आयु 6 वर्ष है। प्रवेश हेतु योग्यता आवेदन के साथ छात्र का फोटो चस्पा कर, साथ में छात्र का जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, समग्र आई.डी., पालक का मूल निवास का प्रमाण की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना होगा । कक्षा 6 वी में शाला के पोषक शालाओ के सभी छात्र/छात्रओं के प्रवेश सुनिश्चित किया गया है।
9 वी एवं 11 वी में इस शाला की प्रवेश हेतु पोषक शालाओ के सभी छात्रो का प्रवेश सुनिश्चित किया जावेगा। एंकर विद्यालय एवं इसके कैम्पस विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रवेश पूर्ण होने के उपरान्त ही रिक्त स्थानो का आंकलन एवं अन्य विद्यालयों के

विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश दिये जाने का प्रावधान हैं। नगर परिषद शाहपुर के अंतर्गत आने वाले छात्र/छात्राओ को प्राथमिकता दी जावेगी । विद्यालय में कार्यरत शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टॉफ के बच्चो को विद्यालय में सीधे प्रवेश दिये जाने का प्रावधान है।आवेदनों की संख्या अधिक होने पर चयन प्रक्रिया लॉटरी सिस्टम से या वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशो के अनुसार की जाएगी
दिनांक 28.03.2024 दिन गुरुवार को दोपहर 2.00 बजे

एस.एम.डी.सी. समिति के सदस्यों के द्वारा चयन प्रक्रिया पूर्ण की जावेगी। प्राचार्य एसके जैन ने बताया कि फार्म निशुल्क दिये जा रहे हैं। कार्यालयीन समय में लिए जा सकते हैं चयन प्रक्रिया के दौरान पालक भी उपस्थित रह सकते हैं।

Comments are closed.