कृषि उपज मंडी के सामने करेंगे विरोध प्रदर्शन

*भैंसदेही युवा कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन 11 को*

*कृषि उपज मंडी के सामने करेंगे विरोध प्रदर्शन*

भैंसदेही। भैंसदेही विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा एमएसपी की गारंटी और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर दिनांक 11 मार्च को प्रातः 11:30 बजे भैंसदेही विधानसभा मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।
युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष (पार्षद) महेश थोटेकर ने बताया कि केंद्र एवं मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा घोषणा पत्र में कहे अनुसार समर्थन मूल्य किसानों को नही दिया जा रहा है।

जिसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे,मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम,पूर्व विधायक धरमू सिंह सिरसाम की उपस्थिति में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्थानीय कृषि उपज मंडी चिचोलीढाणा में प्रदर्शन किया जायेगा।
श्री थोटेकर ने क्षेत्र के किसान भाइयों एवं वरिष्ठ कांग्रेसियों व कांग्रेस के सभी संगठन के पदाधिकारीयो किसानों से अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

Comments are closed.