क्षेत्र का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल छोटा महादेव जाने वाले भक्तों की सेवा करने के लिए श्रद्धालुओं ने आज घोड़ाडोगरी नगर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आज भोलेनाथ के पूजन अर्चन करने के लिए मंदिरों में भारी भीड़ देखी गई ।
कई घंटे इंतजार के बाद भोलेनाथ की पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं का नंबर लग रहा था लोग बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ अपने नंबर के आने का इंतजार कर रहे थे।
नगर के सभी मंदिरों में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अनेक आयोजन किए गए । मुख्य सड़क पर भोलेनाथ के मंदिर के पास श्रद्धालु जीतू चौकसे दिलीप राठौर कैलाश साहू दीपक धुर्वे, राजेश पाटले जिन्दर छाबड़ा मनीष साहू विक्की मालवीय,दशरथ साहू चैतन्य श्रद्धालुओं द्वारा सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा फलहारी खिचड़ी के भंडारे का आयोजन किया गया ।वहीं इमली मोहल्ला में भी श्रद्धालुओं ने साबूदाने की खिचड़ी का भंडारे का आयोजन किया ।
नगर में हर जगह भंडारे आयोजित हुए ब्रह्म कुमारी आश्रम द्वारा भव्य शिव बारात की झांकी नगर में निकाली गई अन्य श्रद्धालुओं द्वारा भी आकर्षक झांकी नगर में निकाली गई। जिसमें लोग एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई और महाशिवरात्रि पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।
Comments are closed.