आध्यात्मिक क्षेत्र प्रदर्शनी लगाकर दिया भगवान शिव के अवतरण का संदेश*
*बैतूल 08/03/24*- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ब्रह्माकुमारीज़् के भाग्य विधाता भवन बैतूल द्वारा आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शन का आयोजन किया गया । प्रदर्शनी के द्वारा शिव भक्तों को परमात्मा शिव के धरती पर अवतरण का संदेश सुनाया गया है। ब्रह्माकुमारीज बैतूल की सह संचालिका ब्रह्माकुमारी सुनीता बहन जी ने बताया की परमात्मा शिव के अज्ञान अंधकार में, कलयुगी सृष्टि में धरती पर आगमन का प्रतीक महाशिवरात्रि का पर्व है। क्योंकि परमात्मा कलयुग रात्रि में अवतरित होते हैं इसलिए उनका जन्म दिवस ना मनाकर शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। शिवरात्रि के साथ ही शिव शक्तियों के
अवतरण का प्रतीक नवरात्रि पर्व भी है। इससे सिद्ध होता है की परमात्मा इस धरती पर अवतरित होकर के नारी शक्ति के द्वारा सृष्टि का परिवर्तन करते हैं और इस धरा को कलयुगी नरकीय सृष्टि से सतयुगी पावन सृष्टि में परिवर्तन करते हैं। विगत 88 वर्षों से यह कार्य चल रहा है तथा सन 1936 से परमात्मा साधारण तन का आधार लेकर के हम ब्रह्मकुमारी बहनों के द्वारा यह कार्य करा रहे हैं। परमात्मा के सभी बच्चे आए हुए शिव भगवान को पहचाने तथा उनसे शांति सुख का वरदान प्राप्त कर सके इसी लक्ष्य से यह आयोजन किया गया है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस शिवरात्रि ब्रह्माकुमारीज़् के किसी भी नजदीकी सेवा केंद्र पर पहुंचकर आप परमात्मा का सत्य परिचय अवश्य प्राप्त करें और सच्चे अर्थों मे शिवरात्रि मनाए।
*प्रदर्शनी को देखने पहुंची लोगो की भीड़*
ब्रह्माकुमारीज़् द्वारा आयोजित इस आकर्षक चित्र प्रदर्शनी के दर्शन हेतु लोगों की भीड़ देखने को मिली। शिवरात्रि के पर्व पर लोग शिव गुफा मंदिर में शिव के दर्शन करने जा रहे हैं वहीं बैतूल बाजार रोड पर लगी इस प्रदर्शनी से लोग आकर्षित होकर के इसका अवलोकन करते दिखे जहां परमात्मा के सत्य परिचय के साथ राजयोग मेडिटेशन के विषय में भी जानकारी दी गई। प्रदर्शनी मे शिव परमात्मा की याद मे लीन शंकर जी की प्रतिमा तथा उनके सामने रखे शिव ज्योतिर्लिंगम आकर्षण का केन्द्र रहे। इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज भाग्य विधाता भवन में लोगों की भीड़ देखने को मिली। सभी को दर्शान के पश्चात प्रसाद भी वितरित किया गया।
Comments are closed.