महाशिवरात्रि पर नगर में हुआ हुआ शिव पार्वती का विवाह, निकली भगवान शंकर की बारात*

गोवर्धन गुप्ता

*महाशिवरात्रि पर नगर में हुआ हुआ शिव पार्वती का विवाह, निकली भगवान शंकर की बारात*

तीन दिवसीय कार्यक्रम मैं शिव भक्तों ने मेहंदी हल्दी जैसी रश्मे की

शाहपुर। महा शिवरात्रि को लेकर शिव मंदिरों में जोरदार सजावट की गई। खासकर पंचमुखी दादा दरबार स्थित अघोर कालरुद्रेश्वर महादेव मंदिर में भगवान की बारात निकालने को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह रहा। देव-दानवों के साथ निकलने वाली शिव बारात में शामिल बारातियों ने जमकर ठुमके लगाए। नगर में भोले बाबा की बारात एवं शिव पार्वती विवाह को लेकर आमंत्रण कार्ड भी दिए गए थे ।जिसमें शादी के समस्त कार्यक्रमों की रूपरेखा लिखी गई थी मंदिर परिसर में स्थापित प्रतिमा को भी आकर्षक रूप से सजाया गया ।समिति सदस्य आशीष बोरवान ने बताया कि 6 मार्च से ही मंदिर में कार्यक्रम शुरू हुए 6 मार्च को शाम 4:00 बजे मंडप का कार्यक्रम किया गया 7 मार्च को हल्दी अभिषेक का कार्यक्रम किया गया 8 मार्च को शिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक सुबह 6:00 बजे शिव पूजन एवं भंडारा सुबह 9:00 से बारात का कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से पंचमुखी हनुमान मंदिर से प्रस्थान किया ।जो नगर के विभिन्न मार्गो से निकलते हुए नगर परिषद मंच पर पहुंचकर वरमाला का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इसके बाद शिव गौरी विवाह की रस्म निभाई गई।

*शिव बारात में देवताओं के साथ शामिल हुए भूत-पिशाच*

बैंड बाजे के साथ निकलने वाली शिव बारात में भगवान शिव की बारात के साथ देव और दानव भी शामिल हुए शिव का रूप धरे कलाकार नंदी पर सवार होकर बारात में निकले। तो भूत-पिशाच का रूप धरे श्रद्धालु भी बाराती बनकर झूमते हुए यात्रा में शामिल हुए।

*महाकाल के रूप में सजें मंदिर में हुए भजन*

शहर में स्थित अघोर कालरुद्रेश्वर मंदिर और माचना नदी किनारे स्थित शंकर मन्दिर, पर समिति द्वारा विशेष साज-सज्जा की गई सुबह से देर रात तक पूजन चलते रहा इस दौरान समिति द्वारा प्रसादी भी वितरित की गई। वहीं श्री राम मंदिर समिति महिला मंडल द्वारा भगवान शिव की बारात निकाली गई। समिति की सपना गुप्ता नीलम गुप्ता अंजली गुप्ता उषा गुप्ता ने बताया कि इसके पूर्व मेहंदी एवं हल्दी की रस्में पूरी की गई। इसके अलावा फोरलेन पर पहाड़ पर स्थित मंदिर में भी महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन किया गया। अघोर कालरुद्रेश्वर महादेव को इस दिन उज्जैन महाकाल के स्वरूप में आकर्षक रूप से सजाया गया ।शिव मंदिरो में भगवान शिव के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इस दौरान देर रात तक यहां भजन कीर्तन चलते रहे।

Comments are closed.