विधायक प्रतिनिधि ने अस्पताल का निरीक्षण और फल का किया वितरण

 

शाहपुर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके के मार्गदर्शन में विधायक प्रतिनिधि डॉ असिम सिकदार ने गुरुवार को निरक्षण किया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल की सेवाओं का मूल्यांकन करना और रोगियों के बीच ताजे फलों का वितरण करना था।इस दौरान डॉ असिम सिकदार ने अस्पताल के स्टाफ, रोगियों और उनके परिवारों के साथ संवाद कर उनकी चिंताओं और आवश्यकताओं को समझा । रोगियों के पोषण की महत्वाकांक्षा को ध्यान में रखते हुए, प्रतिनिधि ने मौसमी फलों का वितरण किया। जिससे उन्हें शारीरिक पोषण के साथ-साथ भावनात्मक समर्थन भी प्राप्त हो सके।

इसके अतिरिक्त डॉ असिम सिकदार ने अस्पताल के डॉक्टर और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ निरीक्षण कर स्वास्थ्य बुनियादी संरचना, उपकरण उपलब्धता, और रोगी की देखभाल पर चर्चा की। इस दौरान उनके साथ अध्यक्ष मनीष कुमरे, पीएनबी बैंक मैनेजर विनोद धाकड़,विधायक मीडिया प्रभारी नवील वर्मा, अर्जुन खंडेलवाल, एवं भाजपा कार्यकर्ता सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Comments are closed.