अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुसाहब स्कूल मे हुआ महिलाओं का सम्मान*

बच्चों ने किया जोरदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन* *चिचोली*

जितेन्द्र निगम

 

*चिचोली*

 

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर के गुरुसाहब पब्लिक स्कूल में महिलाओं के सम्मान में एक शानदार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. नगर परिषद की अध्यक्ष वर्षा मालवीय, उपाध्यक्ष वर्षा आंवलेकर पूर्व अध्यक्ष सुलोचना मालवीय , पार्षद मोहिनी जैन एवं समाज सेवी रेखा मालवीय के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ . इसके पूर्व कार्यक्रम मे आमंत्रित सभी महिलाओं का पुष्प वर्षा एवं तिलक लगाकर सम्मान किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए. कार्यक्रम की खास बात

यह रही की बच्चों की माताओं एवं छात्राओं ने संयुक्त रूप से मां बेटी के संबंधों को जीवंत करते हुए बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किए . इसके अलावा बच्चों ने महिलाओं के सम्मान और संघर्ष पर भी गीतों की प्रस्तुति दी . कार्यक्रम के दौरान स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं की माताओं एवं दादियों का शाल- श्रीफल से सम्मान किया गया. नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष सुलोचना मालवीय ने कार्यक्रम में उपस्थित महिला शक्ति से स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनने की अपील की.

उन्होंने सभी महिलाओं से बच्चों को बेहतर संस्कार देने का भी अनुरोध किया. कार्यक्रम की अध्यक्ष वर्षा मालवीय ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं से हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया . कार्यक्रम में उपस्थित पार्षद वर्षा आवलेकर ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए अपने परिवार एवं समाज मे नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सुझाव दिया . कार्यक्रम के दौरान स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी

सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया . कार्यक्रम की खास बात यह रही कि गुरुसाहब पब्लिक स्कूल में आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह से महिला शक्ति द्वारा महिलाओं के लिए और महिलाओं का कार्यक्रम रहा. इस कार्यक्रम में पुरुष वर्ग को पूरी तरह से दूर रखा गया था . कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया. सभी महिलाओं एवं अतिथियों ने कार्यक्रम की खुले मन से सराहना की.*

Comments are closed.