शिवध्वज फहराकर मनाया शिवजयंती पर्व, दिया शिव संदेश

शिव परमात्मा के धरा पर अवतरण को हो चुके 88 वर्ष

सारनी – शिवरात्रि के उपलक्ष में ब्रह्माकुमारीज सारनी सेवाकेंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के अनुयायियों समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। ब्रह्माकुमारीज सारनी की संचालिका ब्रह्माकुमारी सुनिता बहन जी ने बताया कि

ब्रह्माकुमारीज में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। वास्तव में यह पर्व परमात्मा शिव के धरती पर आगमन का यादगार है। भगवान स्वयं कलयुग के अंत समय धरती पर आते है और साधारण ब्रह्मा तन का आधार लेकर सृष्टि परिवर्तन का कार्य करते है। वह समय वर्तमान में चल रहा है। परमात्मा को अवतरित हुए 88 वर्ष हो चुके है इसीलिए ब्रह्माकुमारीज इस पर्व को 88 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती समारोह के रूप में माना रहे है।

हम सभी को निमंत्रण देते कि सेवाकेंद्र पर आकर आए हुए परमात्मा पिता को पहचाने और उससे सुख शांति का अविनाशी वर्सा प्राप्त करे।

Comments are closed.