नगर पालिका में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी एवं विनियमित कर्मचारी और मानदेय कर्मचारी को नियमित करने के लिए विगत कई वर्षों से मध्य प्रदेश सरकार को मुख्यमंत्री जी के नाम से ज्ञापन देते आ रहे हैं परंतु कोरोना कॉल में जब पूरी जनता का सेवा कर्मचारियों ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ किया था ऐसे कर्मचारियों को मध्य प्रदेश सरकार ने आज दिनांक तक नियमित नहीं किया है इसलिए भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख विनय डोंगरे एवं नगर पालिका नगर पंचायत के
जिला महामंत्री हरिओम कुशवाहा जी के नेतृत्व में तीन दिवसीय काम बंद धरना प्रदर्शन दिनांक 04,03, 2024 से लेकर 06,03, 2024 तक जिला मुख्यालय कलेक्टर के सामने किया जा रहा है सारणी नगर पालिका के इकाई महामंत्री निराकार सागर ने बताया कि पहले दिन लगभग 500 कर्मचारियों ने काम बनाकर धरना प्रदर्शन में शामिल हुए विनियमित कर्मचारी एवं
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी और मानदेय कर्मचारी से अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में तीन दिवसीय काम बंद धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपनी प्रमुख मांग जैसे 2007 से लेकर वर्तमान तक कर्मचारियों को नियमित किए जाने एवं विनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाए और मानदेय कर्मचारी कोभी नियमित किया जाए साथ ही अनुकंपा नियुक्ति सातवां वेतनमान एवं पुरानी पेंशन लागू किया जाए जैसे मांगों को सरकार के द्वारा आदेश जारी करने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा हैl
रिपोर्टर महेश नागवंशी सारणी पाथाखेड़ा
Comments are closed.