घोड़ाडोंगरी विधानसभा में कांग्रेस को लगा झटका
(शाहपुर /घोड़ाडोंगरी )
लोकसभा चुनाव के पहले और विधानसभा चुनाव हारने के बाद मानो कांग्रेस में भगदड़ सी मच गई है एक के बाद कांग्रेसी नेता तू चल में आया कि तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेते जा रहे है इसी कड़ी में शाहपुर मण्डल के अंतर्गत देशावाड़ी ,बरेठा क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस के युवा नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश इवने ने भाजपा का दामन थाम लिया है मंगलवार जिला
भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष मुकेश ने भाजपा की सदस्यता ली मुकेश इवने ने घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके और भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनीष कुमरे के नेतृत्व में भाजपा सांसद दुर्गादास उइके, जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला,विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल, पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके, पूर्व विधायक मंगल सिंग धुर्वे के हांथो भाजपा का दामन थामा सभी नेताओं ने मुकेश इवने एवम इनके साथियों का माला पहनाकर भाजपा
परिवार में स्वागत किया इस अवसर पर मुकेश ने कहा कि मेने राजनीति शुरुआत भाजपा से ही किया था और बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद जैसे सन्गठन में भी काम किया अब जिस तरह नरेंद्र मोदी जी ने राम भगवान का मंदिर बनाकर हिंदुओ का मान बढ़ाया है और कांग्रेस ने राम मंदिर का निमंत्रण ठुकराकर हिन्दूओ का अपमान किया है उसे माफ नही किया जा सकता अब में दुबारा भाजपा परिवार में आकर खुद को गोरवान्वित महसूस कर रहा हु और मजबूती के साथ में और मेरा परिवार भाजपा को मजबूत करने के लिए खड़ा रहेगा
Comments are closed.