कल नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम को वर्चुअल सम्बोधित करेंगे प्रधानमंत्री
(घोड़ाडोंगरी )नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के प्रांगण में कल सुबह 10 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुवळ रूप से शक्ति वंदन कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे
शक्ति वन्दन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वसहायता समूह और एनजीओ की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का अनूठा प्रयास है केंद्र और राज्य की सरकार के इस कार्यक्रम में देश एवम प्रदेश भर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित विभिन्न सम्मेलनों में एक उत्साह देखने को मिल रहा है इस अधिनियम के बाद अब कोई भी राजनीतिक दल महिलाओं को विधानसभा और देश की संसद में पहुंचने से नहीं रोक सकता है.
देश में पहली बार महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हे महिला स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया.कल इसी के अंतर्गत नगर परिषद घोड़ाडोंगरी के प्रांगण में स्वसहायता महिलाओ और एनजीओ के।महिलाओ का सम्मेलन रखा गया है जिसमे प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि सहकारी बैंक के पूर्व जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा है और कार्यक्रम की संयोजक नेहा दीपक उइके को बनाया गया है
Comments are closed.