महिला सम्मान समारोह का आयोजन

 

अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत म. प्र. जन अभियान परिषद घोड़ाडोंगरी द्वारा शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में विभिन्न क्षेत्रों में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया जिसमें श्रीमती नेहा उईके जी पार्षद घोड़ाडोंगरी , श्रीमती पुष्पा मिश्रा , श्रीमती छाया बारसे , श्रीमती लता आठनकर , श्रीमती पूर्णिमा साहू जी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के

संभाग समन्वय श्री कौशलेश तिवारी जी ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि वीरेन्द्र बिलगैया डॉ शांतिरंजन सिकदार सभी msw एवम bsw के सामाजिक कार्यकर्ता ओर प्रस्फुटन समिति के सदस्य और मेंटर्स उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन जतिन प्रजापति ने किया आभार ब्लॉक समन्वयक संतोष राजपूत ने किया।

Comments are closed.