राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया जिसकी शुरुआत शाला के प्रभारी प्राचार्य श्री जी.पी डेहरिया जी एवं समस्त स्टाफ के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शबीना बेग द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्र मोहित साबले ने वैज्ञानिक सर

सी.वी. रमन के जीवन काल, रमन प्रभाव की खोज एवं विज्ञान दिवस मनाने के उद्देश्य से सभी छात्रों को अवगत कराया l छात्रों ने चित्रकला प्रतियोगिता में पोस्टर बनाकर मानव जीवन पर विज्ञान के महत्व को समझाया l छात्रा पलक नामदेव ने विज्ञान पर आधारित कविता प्रस्तुत की l विज्ञान से संबंधित प्रश्नों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया l छात्रा गरिमा यादव एवं साथियों के द्वारा गीत ” धन्य है वो वैज्ञानिक परहित में जो कार्य करें ” पर शानदार डांस प्रस्तुति दी गई।

प्रतियोगिताओं में सहभागी छात्रों में से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राधिका शर्मा एवं मनीष यादव को प्रथम पुरस्कार दिया गया चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्रतिभा उईके, द्वितीय पुरस्कार रितिका उईके एवं तृतीय पुरस्कार सोनम वरकडे ने प्राप्त किया, अन्य सभी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य महोदय द्वारा सर सी.वी. रमन के बारे में छात्रों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई एवं समस्त स्टाफ के सहयोग की सराहना की गई l

Comments are closed.