वार्षिक खेल महोत्सव एवम ग्रैंड पैरेंट्स डे का शानदार आयोजन*

प्रमोद सूर्यवंशी

बचपन प्ले स्कूल एवम
एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल द्वारा वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया ,जिसमें बचपन के बच्चो के लिए विभिन्न आकर्षक खेलों एवम बड़े बच्चो के लिए बाधा दौड़ –

100 मीटर दौड़ ,200 मीटर दौड़, स्लो साइकिल रेस ,खो-खो , कबड्डी , टग ऑफ वार, फुटबॉल ,और क्रिकेट आदि का आयोजन किया गया,जिसमें शाला के समस्त विद्यार्थियों द्वारा बढ़-चढ़कर भाग लिया गया |बच्चों को उनके हाउस टीचर्स द्वारा निर्देशित किया गया , एवम सभी टीचर्स द्वारा सहयोग किया गया ।
इसी के साथ ग्रैंड पैरेंट्स डे (नाना – नानी ,दादी दादी दिवस ) भी मनाया गया ,कार्यकर्म में पधारे आदरणीय वरिष्ठ जनों का स्वागत तिलक लगाकर किया गया ,इसके पश्चात सभी ग्रैंड पैरेंट्स द्वारा बारी बारी से सी सी ए एवम स्पोर्ट्स की ट्राफियां बच्चो को प्रदान की गई।

दादा- दादीयो और नाना – नानीयों को विभिन्न रोचक खेल भी खिलाएं गए एवम उन्हें स्मरण स्वरूप गिफ्ट भी दिए गए ।
संपूर्ण गतिविधियों में ओवर ऑल प्रोग्रेसर हाउस विजय रहा एवम अचीवर्स हाउस भी उनके काफी करीब रहा , इसके लिए शाला प्रबंधन ने उन्हें बधाइयां प्रेषित की है |
इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में विद्यालय के सभी डायरेक्टर्स , प्राचार्य महोदया और समस्त ( बचपन एवं ए.एच.पी.एस ) टीचर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा एवम खेल एवम युवा कल्याण विभाग का विशेष सहयोग रहा।

Comments are closed.