बस स्टॉप में स्वीकृत हुआ सुलभ शौचालय 11 लाख रुपये की लागत से होंगा निर्माण

आजादी के 77 वर्षों बाद मूल भूत सुविधाओ की भाजपा ने ली सुध*

राहगीरों, यात्रियों की वर्षों पुरानी समस्या से अब मिलेगी निजात*

 

(घोड़ाडोंगरी ) घोड़ाडोंगरी के मुख्य बस स्टैंड सारणी घोड़ाडोंगरी में वर्षों पुरानी मांग आखिर कर पूरी हो ही गई अब दिन रात ट्रेन बस और टैक्सी से आने वाले राहगीरों और सवारियों को शौच के लिए इधर उधर भटकना नही पड़ेगा ज्ञात हो नगर परिषद घोड़ाडोंगरी ने मुख्य बस स्टैंड पर शौचालय नही होने से सारनी छिंदवाड़ा जाने वाले सवारियों को शौचालय नही होने के कारण काफी परेशानीयो का सामना करना पड़ता था बस स्टैंड पर मुख्यालय होने,कोयला खदानें पावर प्लांट होने के कारण स्कूली छात्राओं ,कर्मचारियों, आजु बाजू से आए ग्रामीणों की आवा जाहि होने से काफी भीड़

रहती है और पुरूष के साथ साथ महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और खुले में शौच करने से लज्जित होना पड़ता है बस स्टैंड वासियों द्वारा कई दशकों से मांग की जाती थी लेकिन इस समस्या को समझते हुए वार्ड के पार्षद ,विधायक ने विशेष प्रयास किये और समस्या को गम्भीरता पूर्वक उठाया था जिस पर नगर परिषद में लगभग 11 लाख की लागत से सुलभ शौचालय की स्वीकृति मिलकर टेंडर होकर ठेकेदार को कार्य स्वीकृत कर दिया गया

मंगलवार को नगर परिषद सीएमओ ऋषिकान्त यादव और पटवारी अनिल उइके के साथ प्रदेश मंत्री दीपक उइके ,पार्षद सुरेन्द्र चौहान ,राकेश नानकर ,विकास सोनी ,प्रितिवर्धन चतुव्रेदी ने स्थल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने श्री यादव ने बताया कि पटवारी अनिल उइके ने जमीन की मार्किंग कर दिए है मौके पर कोई अतिक्रमण नही पाया गया अब जल्द ही वर्क आर्डर जारी कर काम की शुरुआत करवा देंगे
आज स्थल निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड वासियों और दुकानदार दुर्गा मालवीय ,संजू साहू,विक्की अग्रवाल,दिलीप अग्रवाल, दीपक खातरकर सहित रहवासियों मौजूद रहे।

Comments are closed.