ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों ने दिया ज्ञापन सर्वे कर मुआवजे की मांग की*
किसानों को सर्वे का आश्वासन दिया तहसीलदार ने*
शाहपुर। बरेठा के लगभग एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर तहसीलदार सुनैना ब्राह्ममे को ज्ञापन सोपा है। सरवन इवने रामदास वरकडे हरिप्रसाद बामने ने बताया कि सोमवार दोपहर 3:30 बजे हवा के साथ ओलावृष्टि होने के कारण बरेठा के लगभग 80 से 90% किसानों की फसल आडी हो गई है। उन्होंने बताया कि तेज हवा के चलते एवं ओलावृष्टि होने के कारण गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है। उन्होंने तहसीलदार से मांग की है जल्द ही सर्वे कराकर मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है। ज्ञात हो सोमवार को बरेठा पाठई निशाना देशावाडी एवं मोखा में ओलावृष्टि होने के कारण किसानों का गेहूं की फसल का ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके अलावा ब्लॉक में भी कहीं-कहीं किसानो की नुकसानी हुई है। इस संदर्भ में तहसीलदार सुनैना ब्राह्ममे ने बताया कि राजस्व निरीक्षक के नेतृत्व में पटवारी का एक दल पांच गांव में फसलों की नुकसानी का सर्वे करेगा।
*भाजपा ने भी दिया ज्ञापन*
भारतीय जनता पार्टी ने भी किसानों की फसलों की नुकसानी के मुआवजा के लिए सर्वे करने की मांग की है मंडल अध्यक्ष मनीष कुमरे ने बताया कि बरेठा देशावाडी मोखा पाठई निशाना
यह पांच गांव में ओलावृष्टि होने के कारण किसानों का ज्यादा नुकसान हुआ है। किसानो की आई फसल नष्ट हो गई है। उन्होंने जल्द सर्वे कराने की मांग तहसीलदार से की है।
Comments are closed.