शाहपुर। घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 132 अंतर्गत जनपद पंचायत शाहपुर के लिये अमित मेहतो को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। विधायक गंगा सज्जन सिंह ने कलेक्टर को संबोधित पत्र में कहा कि अमित मेहतो मेरी ओर से जनपद पंचायत का प्रतिनिधित्व करेंगें । अमित मेहतो को जनपद पंचायत शाहपुर की समस्त स्थाई समितियों में संपन्न होने वाली बैठको के अलावा जनपद पंचायत क्षेत्रान्तर्गत के संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में
शासन द्वारा संचालित की जाने वाली सभी गतिविधियो की सूचना समय-समय पर देकर, इसमे इनकी सहभागिता सुनिश्चित् करने की आवश्यक कार्यवाही कर की गई कार्यवाही से मुझे अवगत कराने का कष्ट करे। उनकी इस नियुक्ति पर उनके शुभचिंतक मित्र मंडली ने उन्हें बधाई दी है एवं विधायक गंगा सज्जन सिंह का आभार व्यक्त किया है।
Comments are closed.