*पीएम के मन की बात कार्यक्रम – मंडल चोपना के सभी बूथों पर सुना गया, पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे

*पीएम के मन की बात कार्यक्रम – मंडल चोपना के सभी बूथों पर सुना गया, पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे:-*
*देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के 110वें एपिसोड का प्रसारण दिनाक 26/02/2024 दिन रविवार को हुआ। मंडल चोपना के सभी 57 बूथ पर इस कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था कि जहां मंडल के प्रत्येक बूथ पर इकट्ठा होकर इस कार्यक्रम को ध्यान से सुना।*
*मंडल चोपना के ग्राम विष्णुपुर, बूथ क्रमांक 81 में चैतन्य राय जी के निवास पर घोड़ाडोंगरी विधानसभा के विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह ऊईके जी, विधानसभा विस्तारक हेमन्द्र गौतम जी एवं मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ उद्बोधन सुना, दीवार लेखन का कार्यक्रम हुआ एवं समापन भोजन के पश्चात हुआ।*

*घोड़ाडोंगरी विधानसभा के विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह ऊईके जी ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं जिसमे देश की नारी शक्ति पीछे रह गई हो महिलाओं ने अपनी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा यहां 110 वां एपिसोड है, ऐसा हो सकता है कि देश में मार्च में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाए जब हम अगली बार मिले तो वह 111 एपिसोड होगा और वह एक शुभ अंक है। चुनाव आयोग ने एक और अभियान की शुरुआत की है, मेरा पहला वोट देश के लिए – इसके जरिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का निवेदन किया गया है, अपनी युवा शक्ति पर गर्व है हमारे युवा साथी चुनावी प्रक्रिया में जितनी अधिक भागीदारी करेंगे इसके

नतीजे देश के लिए उतने ही अधिक लाभकारी होंगे।*
*कार्यक्रम में उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष एस बापी बेन जी, मंडल महामंत्री अरविंद धुर्वे जी, जनपद सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि प्रदीप विश्वास जी, नरेंद्र ऊईके जी वनवासी कल्याण परिषद के हित सहायक, श्रीमती सहनवाती कवडे मंडल मंत्री सरपंच खापा एवं अध्यक्ष सरपंच संघ, डॉक्टर सहदेव राय जी, शैलेंद्र मंडल जी, बूथ अध्यक्ष निखिल डाकुआ जी, सपन मिस्त्री जी, बसंत डाकुआ,

देवदूती बैरागी, सुकुमार विश्वास, किशोर पोद्दार, दीपक मंडल, प्रफुल्ल सरदार, निताई नाग, रणवीर विश्वास, अशोक विश्वास, प्रताप विश्वास, उत्तम मंडल, सचिन राय, बाबुल सरदार, प्रीतम नाग, नारायण सरदार, विपुल मंडल, अमित मिस्त्री, गणपति मंडल, अमल वाला, आलोक विश्वास, गोपाल माझी, श्रीमती अनुपमा सरदार, श्रीमती चंपा बधाई, श्रीमती नीलिमा सरदार, श्रीमती शीलू भंडारी, श्रीमती लता साना, श्रीमती प्रिया बढ़ई, श्रीमती अर्पणा मंडल मौजूद थे।*

Get real time updates directly on you device, subscribe now.