रविदास जयंती पर निकाला भव्य जुलूस,पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

घोड़ाडोंगरी

आज दिनांक 25 2 2024 दिन रविवार को संत शिरोमणि रविदास समाज विकास समिति ब्लॉक घोड़ाडोंगरी द्वारा बेहडीढाना से विशाल रैली निकाल कर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल श्री मंगलम इवेंट पहुंची रैली मार्ग में व्यापारी संघ,पंजाब ज्वेलर्स, आनंद बुद्ध विहार समिति एवं राठौर समाज द्वारा जलपान एवं शरबत रैली में वितरण किया गया ।

कार्यक्रम स्थल पर सभी सामाजिक बांधुओ द्वारा गुरुदेव की पूजा अर्चना की गई एवं सभी सामाजिक बांधुओ द्वारा सेवानिवृत्ति एवं वृद्जन का सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले नन्हे मुन्ने बाल कलाकार को पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री गंगा सज्जन सिंह के विधायक घोड़ा डोंगरी, राजेंद्र मालवीय भाजपा जिला उपाध्यक्ष, राकेश अरोड़ा, दीपक उईके ,सोनू चौहान, डॉ मनोज पाटनकर ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी घोड़ाडोंगरी ऋषिकांत यादव, एवं जिला अध्यक्ष श्री मुकेश झारे, जिला कोषाध्यक्ष गजेश महोबे , हरिशंकर जी महोबिया, नंदू लाल जी महोबिया, अशोक चौधरी, सुरेश असवारे, अध्यक्ष शिवप्रकाश बिंझाडे, सचिव अनिल असवारे, कोषाध्यक्ष रामेश्वर असवारे एवं अन्य सभी सामाजिक पदाधिकारी व सामाजिक गण उपस्थित रहे। और सभी सदस्य की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधायक महोदया श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके द्वारा गुरु रविदास जी का मंदिर समिति द्वारा जगह चिन्हित कर जांच कर बनाया जाएगा।

Comments are closed.