विधायक कप रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता केजीएन बगड़ोना सेमीफायनल मे

 

के जी एन बगड़ोना ने एम जे क्रिकेट क्लब एव एमपी जीसीएल सारनी को हराकर सेमीफायनल मे पहुंचने वाली दुसरी टीम बनी

सारनी। टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता विधायक कप 2024 के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच एमपीजीसीएल इलेवन सारणी एवं रॉयल स्टार सारणी के बीच खेला गया रॉयल स्टार सारणी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल स्टार ने छ ओवर में महज 57 रन बना कर आलआउट हो गई 58 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीपीजीसीएल ने छ ओवर मे 3 विकेट खोकर 61 रन बना लिए और यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच पुनीत भारती जिन्होंने बल्लेबाजी में 13 रन एवं गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने । दूसरा मैच केजीएन बगडोना एवं एम जे इलेवन पाथाखेड़ा के बीच खेला गया

एम जे इलेवन ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी केजीएन बगडोना ने निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 96 रन बनाए। 97 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एम जे इलेवन 9 ओवर के चलते ऑल आउट होकर 67 रन ही बना पाई और यह मैच 30 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच नजीर जिन्होंने 19 गेंद पर 30 रन एवं गेंदबाजी में 2 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने। तीसरा मैच क्वार्टर फाइनल केजीएन बगडोना एवं एमपीजीसीएल सारणी के बीच खेला गया जिसमें केजीएन बगडोना ने टॉस जीतकर पहले

बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया केजीएन बगडोना ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 101 रन बनाए। 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीपीजीसीएल ने 10 ओवर मे 59 रन बनाकर आलआउट हो गई और यह मैच 43 रनों से हार गई इस मैच के मैन ऑफ द मैच चंदन जिन्होंने 30 रन एवं गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल कर मैन ऑफ द मैच बने ।

Comments are closed.