आज दिनांक 24-02-2024 को उत्तर वन मण्डल बैतूल के सभाकक्ष में उत्तर वन मण्डल बैतूल द्वारा वन अपराधों में अनुसंधान एवं परिवाद प्रस्तुतीकरण विषय पर वन मण्डल स्तरीय कार्यषाला आयोजित की गयी। कार्यषाला में वनविभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वन अपराधों में अनुसंधान एवं परिवाद प्रस्तुतीकरण में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में अभियोजन अधिकारियों द्वारा प्रषिक्षण प्रदान किया गया। कार्यषाला में वन्य जीव संरक्षण (संषोधन) अधिनियम, 2022 तथा तीनों नवीनतम आपराधिक अधिनियमों के संबंध में जानकारी भी दी गयी।
कार्यषाला में विषेष रूप से जिला लोक अभियोजन अधिकारी एस0पी0 वर्मा, विषेष लोक अभियोजक (एससी/एसटी एक्ट) शषिकांत नागले, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी अमित राय, वंदना षिवहरे, अजीत सिंह एवं सौरभ सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। कार्यषाला में उत्तर वन मण्डल बैतूल की ओर से उप वनमण्डलाधिकारी शाहपुर श्री अषोक हनवते, प्रभारी उप वनमण्डलाधिकारी सारणी श्री अजय वाहने, प्रभारी उप
वनमण्डलाधिकारी बैतूल श्री जे0एस0धारवे, प्रभारी क्षेत्राधिकारी भौंरा श्री कैलाष खातरकर, परिक्षेत्राधिकारी रानीपुर शरेन्दू नायक, वन परिक्षेत्र सहायक बैतूल जी0एन0कुडापे एवं वनरक्षक कोर्ट प्रभारी श्री नितिन शर्मा तथा विभिन्न परिक्षेत्रों के परिक्षेत्र सहायक/डिप्टी रेंजर उपस्थित रहे। कार्यषाला के अंत में उप वनमण्डलाधिकारी सारणी श्री अजय वाहने ने कार्यषाला में उपस्थित रहकर प्रषिक्षण प्रदान करने के लिए अभियोजन अधिकारियों का विषेष रूप से आभार व्यक्त किया।
Comments are closed.