*आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रत्येक बूथों पर 10% वोट वृद्धि करने की मंशा व उद्देश्य को लेकर भाजपा द्वारा वृहद स्तर पर लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करने को लेकर बूथ स्तर पर शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से मिलकर उन्हें पार्टी की विचारधारा से जुड़ने और सहयोग करने के एक बड़े व्यापक अभियान की शुरुआत जिला भाजपा संगठन के तत्वाधान व जिला भाजपा अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के मार्गदर्शन में आज चोपन मंडल में दिन शुक्रवार दिनांक 23 फरवरी 2024 स्थान हरि मंदिर चोपना के मंडल स्तरीय
कार्यशाला का आयोजन किया गया। लाभार्थी संकल्प अभियान कार्यशाला में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र मालवी जी प्रशिक्षक की भूमिका में पहुंचकर कार्यशाला में मौजूद मंडल के शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तरीय दायित्ववान कार्यकर्ताओं के प्रत्येक बूथ पर जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संपर्क कर उनसे संवाद व चर्चा करके पार्टी की विचारधारा से जुड़ने और भाजपा को वोट रूपी सहयोग करने की अपील कर बूथ पर 10% वोट बढ़ाने का मंत्र दिया।*
*कार्यशाला में उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष बापी बैन, संजय महतो, मंडल महामंत्री अरविंद धुर्वे, सुरेश सेन, मंत्री सहानवती कावड़े, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष क्यूलाल यादव, अनूसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष दिनेश भजरवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश सिंह, रामकृष्ण सरकार, दिलीप धुर्वे, सुरेश शील, देवदूति बैरागी, काशी यादव, साधन मिस्त्री, बंकिम अन्य कार्यशाला में उपस्थित रहे।*
Comments are closed.