अप्रवासीय भारतीय न्यूयॉर्क अमेरिका की प्रोफेसर एवं फिल्म डायरेक्टर ने सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी का किया अवलोकन
घोड़ाडोंगरी । अप्रवासीय भारतीय वैभव दुबे एवं उनकी आयरिस पत्नी श्रीमती निकोला मर्सी दुबे ने सीएम राइज विद्यालय का निरीक्षण किया वहीं विद्यार्थियों से मुलाकात की ।श्रीमती निकोला मर्सी दुबे न्यूयॉर्क अमेरिका के सबसे पुराने विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है एवं फिल्म डायरेक्टर का काम करती है । गुरुवार उन्होंने सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से भेंट कर शाला में चल रही विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया जहां उन्होंने रसायन प्रयोगशाला, भौतिक प्रयोगशाला, जीवविज्ञान प्रयोगशाला सहित पुस्तकालय एवं
व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत ब्यूटी वैलनेस सेंटर एवं सिलाई सेंटर का अवलोकन कर विद्यार्थियों से चर्चा की । शाला की गतिविधियों को देखकर एवं बच्चों से चर्चा कर अप्रवासीय भारतीय दंपतियो ने प्रसन्नता व्यक्त की साथ ही प्राचार्य श्री विवेक तिवारी शाला के शिक्षको एवम बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की ।भविष्य में पुनः बैतूल आने पर घोड़ाडोंगरी सीएम राइज विद्यालय को भरपूर समय देने की बात कही ।
Comments are closed.