वेकोलि पाथाखेड़ा क्षेत्र में अंतर क्षेत्रीय एथलीट (खेलकूद) प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन क्षेत्रीय कल्याण समिति के तत्वाधान में विजय क्रीड़ांगन मे दिनाक 22 फरवरी 2023 से 23 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। जिसमे आज क्षेत्र के मुखिया महाप्रबंधक पाथाखेड़ा श्री लक्ष्मीकांत महापात्र, मुख्य अतिथि के रुप मे तथा वेकोलि अध्यक्ष , सीटू यूनियन श्री जगदीश डिगरसे, वेकोलि कल्याण मंडल सदस्य श्री श्रीकांत चौधरी (एटक) एवं श्री कामेश्वर राय ,सीटू यूनियन वेकोलि, त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति सदस्य
श्री भरत सिंह ,पाथाखेड़ा क्षेत्र तथा समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष /महामंत्री ,जेसीसी सदस्य , क्षेत्रीय कल्याण समिति सदस्य , क्षेत्रीय त्रिपक्षीय सुरक्षा समिति सदस्य इकाई पदाधिकारी एवं अधिकारीकरण उपस्थित रहे। एरिया कल्याण अधिकारी सचिन नागर ने बताया कि
उक्त प्रतियोगिता में वेकोलि के 11 क्षेत्र की टीमों ने 36 इवेंट्स में लगभग 300 प्रतियोगियों ने भाग लिया । जिसमे से कुछ पब्लिक सेक्टर के भी खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।
आज के कुल 16 इवेंट में पाथाखेड़ा क्षेत्र प्रथम स्थान पर चल रहा है। अंतर क्षेत्रीय एथलीट प्रतियोगीता 2023 -24 का पुरस्कार वितरण एवम समापन कार्यक्रम 23 फरवरी 2024 को वेकोलि अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक वेकोलि मुख्यालय नागपुर के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
Comments are closed.