9 सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन का धरना जारी रहा।

महेश नागवंशी

 

सारनी। आम आदमी पार्टी का 7 वें दिन भी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन का धरना जारी रहा।

आम आदमी पार्टी द्वारा सतत अपनी जनता के हितों से जुड़ी
9 सूत्रीय मांगों पर 1 फरवरी से जारी धरना प्रदर्शन 7 वें दिन भी जारी रहा जिसमें 3 दिनों से रात दिन का लगातार क्रमिक अनशन जारी हैं जिसमें पार्टी के पदाधिकारी क्रम बद्ध रूप से अपना सहयोग प्रदान कर रहें हैं बुधवार को पार्टी के सक्रिय नेता प्रीतम भूमरकर ने अपना एक दिवसीय क्रमिक अनशन में क्षेत्र की जनता के प्रति अपना समर्पण रूपी रात दिन के अनशन में सहयोग प्रदान किया पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य लोकसभा प्रमुख बैतूल अजय सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है की ये जनता के हितों से जुड़ा सीधा विषय हैं इसलिए ये धरना और क्रमिक अनशन

लगातार जारी है स्थानीय जिम्मेदार अधिकारियों को मौखिक रूप से 9 सूत्रीय मांगों की जानकारी उन्हें दे दी गई हैं लेकिन उन्हें शायद इस धरना प्रदर्शन क्रमिक अनशन की गंभीरता समझ नहीं आ रही है या ये जिम्मेदार विभागों को अवगत नही कराना चाहते हैं या जिले के उच्च अधिकारियों को धरना क्रमिक अनशन स्थल पर लाना नही चाहते हैं इससे साफ तौर पर नजर आ रहा हैं की बीजेपी की सरकार में अवेध कारोबार फल फूल रहा हैं और जनता से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कितना सजग हैं जिला प्रशासन

का अमला ये भी नजर आ रहा हैं हम स्वयं अब 8 वें दिन गुरुवार से अनिश्चित कालीन अनशन करने जा रहे हैं और अब जब तक जमीन स्तर पर मांगों पर उचित कार्यवाही नहीं होती तब तक ये अनशन जारी रहेगा किसी प्रकार की कोई भी धरना अनशन स्थल की जनहानि का जिम्मेदार मांगों से संबंधित विभाग और जिलें के प्रशासनिक अधिकारी होंगे आज 7 वें दिन पार्टी के श्रमिक विकास संगठन प्रदेश सचिव विनोद जगताप,जिला इवेंट इंचार्ज मनोहर पचोरिया,यूथ विंग जिला सचिव शिबू विश्वकर्मा,राकेश सिंह,राजेश बामने,जिला संयुक्त सचिव थब्बिराम डोंगरे,ब्लॉक अध्यक्ष संतोष देशमुख,महिला नेत्री सुमन कुरानिया,कमला बाथम

अजय सोनी
राष्ट्रीय परिषद सदस्य,लोकसभा प्रमुख बैतूल।

Comments are closed.