डामरीकरण कार्य मे लीपापोती : पार्षद ने की शिकायत

घोड़ाडोंगरी नगर परिषद में कायाकल्प योजना के तहत सड़क में डामरीकरण कार्य मे लीपापोती का जनता ने किया भारी विरोध

पार्षद नेहा उइके ने नगरीय प्रशासन के आयुक्त से फ़ोन पर की चर्चा

 

(घोड़ाडोंगरी) नगर परिषद घोड़ाडोंगरी में शासन के कायाकल्प योजना के अंतर्गत बने रहे सड़क मार्ग में घटिया निर्माण को लेकर वार्ड क्रमांक 07 शिवाजी वार्ड में वार्ड पार्षद नेहा दीपक उइके और जनता ने भारी विरोध दर्ज करवाया और शासन के योजना के पैसों पर लीपापोती का आरोप लगाया

ज्ञात हो कायाकल्प योजना के अंतर्गत नगर के पुराने सीमेंट रोड पर डामरीकरण मार्ग का निर्माण कार्य हो रहा है इसी के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 में पिछले 3 दिन से डामरीकरण हो रहा है लेकिन इस डामरीकरण के 2 दिन बाद ही डामर की मात्रा कम होने से गिट्टी निकलकर बाहर गई और आज सुबह ये स्थिति बनी की दुपहिया वाहन गिट्टी में फंसकर गिरने जैसे हालत होने लगे थे
डामरीकरण के बाद इस सड़क में गिट्टिया उखड़ गई जिसकी शिकायत वार्ड वासियों द्वारा पार्षद नेहा उइके को की जिस पर तत्काल पार्षद ने मौके पर पहुँचकर सीएमओ को मौके पर

बुलवाकर रोड का निरीक्षण किया जिस पर डामरीकरण में भारी अनमितियया पाई गई जिस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त कर उच्च अधिकारियों से पत्र लिखकर शिकायत की बात कही इस इस मौके पर पार्षद नेहा दीपक उइके ने नगरीय प्रशासन के आयुक्त डी आदित्य कुमार सिंग से फ़ोन पर चर्चा कर रोड के घटिया निर्माण से अवगत कराया और पुनः से डामरीकरण की मांग की जिस पर आयुक्त ने जांच टीम गठित कर जांच करवा का आश्वासन दिया

Comments are closed.