शाहपुर। प्रसिद्ध जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज को नगर वासियो द्वारा श्री राम मंदिर प्रांगण में मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मनोज शुक्ल हिंदुस्तानी द्वारा अपनी कविता विद्या तप ज्ञान के सागर आचार्य श्री विद्यासागर प्रेरणा पुंज इस जग के आचार्य बने निज तप से हे गुरुवर तुम्हें नमन है अर्पित यह श्रद्धा सुमन है। के माध्यम से उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उन्होंने कहा कि पूज्य संत के बताएं मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है।इसके अलावा भोपाल से श्रीमती मंजू जैन शैली जैन स्वीटी जैन ने श्री संत
आचार्य जी के जीवन पर प्रकाश डाला श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में नगर के व्यापारी गण जैन समाज के बंधु महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित थे। ज्ञात हो कि शनिवार को जैन संत आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने डोंगरगढ़ छत्तीसगढ़ स्थित तीर्थ स्थल चंद्रगिरी में समाधी ली थी। आचार्य श्री विद्यासागर
महाराज को नगर क्षेत्र के सभी वर्गों के लोगों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।। विद्यासागर जी ने जैन संत के रूप में समाजसेवा जन चेतना का भाव पैदा किया है।