घोड़ाडोंगरी :-कुनबी समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिवाजी जयंती धूमधाम से मनाई जिसमें सामाजिक बंधु जनों द्वारा शिवाजी जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली शिवाजी जयंती पर कुनबी समाज व अन्य सामाजिक बांधो द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया शोभायात् की शुरुआत बजरंग कॉलोनी से निकल गई जो खेड़ापति माता मंदिर से होती हुई इमली मोहल्ला पहुंची जहां साहू तेली समाज द्वारा यात्रा का स्वागत पर अल्पाहार कराया गया किया गया इसके बाद यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती सेंट्रल बैंक चौक पहुंची
जहां गुल पोपली परिवार, दीपचंद अग्रवाल द्वारा भी यात्रा का स्वागत किया गया दुर्गा चौक पर अग्रवाल समाज के द्वारा यात्रा में शामिल लोगों को जल व अल्पाहार की व्यवस्था कर स्वागत किया वही ब्राह्मण समाज के द्वारा भी शिवाजी जयंती पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया जहां से शोभायात्रा बाजे गाजे के साथ मालवीय मोहल्ले से निकल गई जहां युवा कलचुरी कलार समाज के युवाओं व सामाजिक जनों ने वीर शिवाजी की चलित झांकी का तिलक लगाकर स्वागत किया और यात्रा में शामिल सभी महिला पुरुष पर पुष्प वर्षा की।
शिवाजी महाराज जयंती के उपलक्ष में कुनबी समाज द्वारा शोभायात्रा निकाली गई उनके स्वागत की बेला में ब्राह्मण समाज ने ठंडाई पिलाकर उनका स्वागत किया
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक महिला व पुरुष अपनी पारंपरिक वेशभूषा मे नजर आए
इसके बाद कलचुरी कलार समाज द्वारा सभी यात्रियों को अल्पाहार दिया शोभायात्रा में सम्मिलित यात्रियों स्वागत किया यात्रा का स्वागत आनंद बौद्ध विहार समिति के द्वारा भी इस शोभायात्रा का स्वागत किया अन्य मार्गो से होती हुई घोड़ाडोंगरी के मालवीय भवन पहुंची जहां महिलाओं द्वारा सामूहिक नृत्य व मंच पर प्रस्तुतियां दी गई इसके उपरांत यात्रा का समापन किया गया
शोभायात्रा का नगर के समस्त सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जिसको लेकर लोहड़ी कुनबी समाज के पदाधिकारी ने सभी सामाजिक संगठनों का मंच से आभार व्यक्त किया

Comments are closed.