देवी की आंख की पट्टी खुलते ही आईना हुआ टुकड़े टुकड़े

गोवर्धन गुप्ता

*खेड़ापति दरबार में दुर्गा प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न*
शाहपुर। नगर के आस्था का केंद्र मां खेड़ा पति मंदिर पर नगरवासियों के जनसहयोग से शेर पर सवार मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मां दुर्गा की आंखों पर पट्टियां बांधी गई थी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद जब पट्टी हटाई गई। तब सामने लगा कांच का आईना टूट गया। जैसे ही आइना टूटा भक्तों ने जयकारों के साथ मंदिर को गूंजायमान कर दिया। माता रानी के जयकारों के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। लगातार तीन

दिनों तक ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से पूजन कराया गया। देवी प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न किया गया।यह मूर्ति जयपुर से लाई गई है।ज्ञात हो की देवी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 15 फरवरी से 18 फरवरी तक ब्राह्मणों के द्वारा दैविक मंत्रोपचार से किया गया। श्री राम मंदिर समिति द्वारा देवी की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 3 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए।पहले दिन 15 फरवरी को नगर में भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा श्री राम मंदिर से होते हुए खेड़ापति दरबार पहुंची।

16 फरवरी को देवी निर्माण पूजा प्रारंभ एवं जलाधिवास 17 फरवरी को अन्ना धिवास हवन एवं पूजन 18 फरवरी को प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया। भंडारे में बड़ी संख्या में नगर के लोगों द्वारा हिस्सा लिया गया।श्रीराम मंदिर समिति के अध्यक्ष रोशन गुप्ता ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों में नगर के लोगों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अध्यक्ष सहित समिति के सदस्यों एवं नगर वासियों का विशेष योगदान रहा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.