नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को उनका ’खुद का घर’ देने के लिए प्रयास जारी
नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को उनका ’खुद का घर’ देने के लिए लगातार ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में अबतक 9 लाख 61 हजार जरूरतमंदों को आवास मंजूर किए जा चुके हैं। इसके लिए करीब 24 हजार 24 करोड़ रूपये के साथ-साथ बी.एल.सी. घटक के अंतर्गत 16 हजार 242 करोड़ रूपये भी मंजूर किए गए हैं।
प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना में मंजूर आवासों में से अबतक 7 लाख 32 हजार हितग्राहियों के मकान निर्मित कर दिए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के लगातार बेहतर क्रियान्वयन के लिए मध्यप्रदेश को बेस्ट परफॅार्मिंग स्टेट अवार्ड की श्रेणी में दूसरा पुरस्कार भी मिला है।
Comments are closed.