शाहपुर। नगर में नए थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने बुधवार को चार्ज लिया है। ज्ञात हो कि टी आई एबी मर्सकोले का स्थानांतरण हो गया है उनके स्थान पर जयपाल इनबाती ने शाहपुर पहुंचकर थाने का प्रभार संभाला है। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि नगर में शांति व्यवस्था कायम रहे आम आदमी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई हो एवं क्षेत्र में आम आदमी के साथ पुलिस का अच्छा व्यवहार और अपराधियों में पुलिस का खौफ हो।जुआ सट्टा गोवंश तस्करी जैसे मामलों में पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
Comments are closed.