बसंत पर्व बड़े हर्ष और
उल्लास से बनाया गया
शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला शांतिपुर दो में आज बसंत पर्व का कार्यक्रम बड़े खुशी व उल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा की गई साथ ही पंचोपसार और सोडोउपचार विधि से मां भगवती की पूजा अर्चना की गई विभिन्न प्रकार के फल मिष्ठान फूल नैवेद्य से माता का पूजन अर्चन किया गया पूजन के यजमान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री निरंजन माखल ने किया। पूजन का कार्य पंडित अनिल शर्मा जी ने वैदिक मंत्रों से कराया कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री संतोष जोठे जी शिक्षक अमित तिवारी,
मोहन नागले सुखदेव नागवंशी नेहा एवं अंकिता मैडम मंजू घारामी सारिका घारामी एवं ग्राम के समस्त अतिथि उपस्थित रहे। बच्चों ने भी गायत्री मंत्र और सरस्वती वंदना के द्वारा माता का पूजन किया तथा सद्बुद्धि कला और ज्ञान के बारे में अपनी मनोकामनाएं मांगी। सभी विद्यार्थियों ने व्रत का पालन किया। 8 10 बच्चों का विद्या आरंभ भी कराया गया। मां सरस्वती को सभी ने अपनी मंत्र पुष्पांजलि अर्पित की पूजन अर्चन हवन आरती के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया कार्यक्रम का समापन मां सरस्वती जी के जय घोष के द्वारा किया गया
Comments are closed.